{"_id":"6171c1fbf203ed496a7343b9","slug":"culprit-caught-sitarganj-news-hld442152959","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनर के साथ मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गनर के साथ मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में सीओ ओमप्रकाश से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करते विभिन्न दलों के नेता।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के गनर के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने के आरोपी को गिरफ्तार करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कोतवाली में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान आप, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व विधायक नारायण पाल ने राजनीतिक दबाव में फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। एक ग्रामीण ने तहरीर देकर करीब छह लोगों पर जातिसूचक शब्द और गालियां देते हुए मारपीट पर उतारु होने व गनर पर पिस्टल दिखाकर जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी कई आरोप लगाए गए हैं।
बृहस्पतिवार को कोतवाली की पुलिस टीम ने विधायक के गनर के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने के आरोपी लौका निवासी सतेंद्र कुमार को दबिश देकर हिरासत में ले लिया। इससे ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
आप के विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल, सपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे भी कोतवाली पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने दबिश के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी के परिवार के लोगों संग मारपीट का आरोप लगाया और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां परीक्षण न होने पर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने परीक्षण किया।
विज्ञापन
ग्रामीण कोतवाली आए तो यहां पूर्व विधायक नारायण पाल भी पहुंच गए। उन्होंने सीओ ओमप्रकाश के समक्ष नाराजगी जताते हुए सतेंद्र व अन्य ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताया और पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। लौका के ग्रामीण अभिनेष कुमार ने छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस पर भी कई आरोप लगाए। आरोप है कि गनर ने भी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
सीओ ओमप्रकाश ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामनगीना प्रसाद आदि थे। सुरक्षा की दृष्टि से किच्छा कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, खटीमा कोतवाल नरेश चौहान, पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी, झनकइया थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल समेत महिला पुलिस कर्मी तैनात रहे।
गनर के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
सितारगंज। गनर के साथ मारपीट के मामले में नामजद आरोपी सतेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लौट रहे विधायक सौरभ बहुगुणा के वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया था। उन्होंने मांगें उठाते हुए प्रदर्शन किया था। आरोप है कि गाड़ी के सामने से भीड़ हटाने उतरे गनर को पीटकर घायल कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी थी।
पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों समेत करीब 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस ने आरोपी सतेंद्र को उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। बताया कि आरोपी सतेंद्र पर पूर्व में भी केस दर्ज हैं और अब गनर के साथ मारपीट का केस दर्ज हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

सितारगंज कोतवाली में सांकेतिक धरना देते पूर्व विधायक नारायण पाल व ग्रामीण।- फोटो : SITARGANJ