{"_id":"64c55ca1269003f7b80b8ad8","slug":"csr-fund-for-ashram-padhdhati-school-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-2084-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो आश्रम पद्धति विद्यालयों में बढ़ेंगे संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो आश्रम पद्धति विद्यालयों में बढ़ेंगे संसाधन
Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयोें में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसके पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो विद्यालयों का चयन किया गया जाएगा। चयनित स्कूल सें स्मार्ट क्लास सहित अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
प्रदेश में रुद्रपुर, देहरादून, अल्मोड़ा, बेतालघाट नैनीताल, चमोली, हरिद्वार में राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल संचालित हैं। इनमें से कुछ स्कूल एक से पांच तो कुछ छह से 10वीं कक्षा तक हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इन विद्यालयों में अनुसूचित जाति के निर्धन परिवारों के बच्चों को शिक्षा, आवास, गणवेश, पाठ्य पुस्तकें निशुल्क मिलतीं हैं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से सीएसआर के तहत इन विद्यालयों में सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। समाज कल्याण निदेशक आशीष भटगांई ने बताया कि इसके लिए कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के एक-एक स्कूल का चयन किया जाएगा। इनमें सीएसआर के सहयोग से बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास रूम, वॉल पेटिंग, फर्नीचर, पुस्तकालय आदि सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले दो विद्यालयों को लिया जाएगा। अगले तीन महीने में इस पर काम किया जाएगा।