{"_id":"6a568a54fcbe1190f70635ce","slug":"crowd-throngs-specialist-medical-camp-1040-patients-treated-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-145953-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, 1040 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, 1040 मरीजों का हुआ उपचार
Wed, 15 Jul 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने शिविर का शुभारंभ किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि शिविर में कुल 1040 मरीजों का पंजीकरण कर उनका परीक्षण और उपचार किया गया। जिला चिकित्सालय रुद्रपुर, उप जिला चिकित्सालय काशीपुर और सीएचसी जसपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीपी, मधुमेह, हृदय, हड्डी, नेत्र, मानसिक रोग, स्त्री एवं बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई। शिविर में डॉ. सोनम जैन, डॉ. कीर्ति मेहरा, डॉ. राजीव पुनेठा, डॉ. तनुज सिंह तोमर, डॉ. आशु सिंघल, डॉ. गीतांजलि समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन