फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crowd of passengers gathered to go home on Holi

Udham Singh Nagar News: होली पर घर जाने के लिए यात्रियों का उमड़ा रेला

Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers gathered to go home on Holi
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो में पूरा दिन होली पर घर जाने वालों की भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने भी विभिन्न रूटों पर करीब 12 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इसके अलावा 22 बसें बरेली के लिए लगाई गईं। इससे यात्रियों को थोड़ी सहूलियत मिली।
विज्ञापन

जिले में भारी संख्या में बाहरी जिलों और राज्यों से आकर लोग काम करते हैं। इनमें बड़ी संख्या सिडकुल की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों की होती है। सोमवार को होली का त्योहार है। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए लोग घर जा रहे हैं। रविवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ रोडवेज डिपो में उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या कम पड़ी तो सीट को लेकर लोगों के बीच मारामारी रही। भीड़ के बीच जूझते हुए तमाम लोगों ने खिड़कियों से बसों के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए हर रोज चलने वाली करीब 55 बसों के सापेक्ष 72 बसें संचालित की। इसके अलावा अकेले बरेली महानगर जाने के लिए लगने वाली आठ बसों की जगह 22 बसों का संचालन किया गया। उसके बावजूद रोडवेज परिसर में मारामारी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस परिसर में आकर ठहर ही रही थी कि यात्रियों से बस भर जा रही हैं। कई यात्री तो सीट न मिलने की वजह से खड़े-खड़े में ही सफर पर निकल पड़ रहे हैं। उधर रेलवे स्टेशन पर भी बाहरी प्रदेशों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। आरक्षित सीटों के अलावा तत्काल और सामान्य बोगियां भी यात्रियों से भरकर चल रही हैं। एआरएम केएस राणा ने बताया कि यात्रियों को असुविधा नहीं होने दी जा रही है। यात्रियों की भीड़ पर विभाग की ओर से अतिरिक्त बसें भी विभिन्न रूटों पर लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed