फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crop got harmed.

आग से गेहूं और गन्ने की फसल जली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crop got harmed.
वंशबहादुर यादव, सीएफओ। - फोटो : RUDRAPUR
काशीपुर। बिजली के झूलते तारों से कुंडा क्षेत्र स्थित एक गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे खेत में खड़ी एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने जलती फसल पर ट्रैक्टर चलाकर और पानी की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम कुंडा निवासी किसान हरदीप सिंह के गेहूं के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। रविवार दोपहर अचानक बिजली के तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकली, जिससे नीचे खड़ी फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते आग खेत में फैलने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही जलती फसल पर ट्रैक्टर चलाकर और पानी, मिट्टी डालकर आग बुझानी शुरू कर दी। काफी समय बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक आग से करीब एक एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम खेतों के ऊपर से गुजर रही लाइनों के कसता नहीं है, जिससे हवा चलने पर तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसर में आग लगने से तीन एकड़ में लगा गेहूं जला
खटीमा। अज्ञात कारणों से लगी आग से नौसर में तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। रविवार को ग्राम सभा नौसर निवासी जय चंद के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
गेहूं के खेत में आग लगता देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी लेकिन दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत को चारों ओर जुताई कर आग पर काबू पा लिया था लेकिन तब तक पीड़ित किसान जय चंद की तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंचे सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने आग लगने की जानकारी ली। पीड़ित किसान ने पुलिस को गांव के दो लोगों पर आग लगाने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
अज्ञात कारणों से लगी आग में जल गया छह एकड़ में लगा गन्ना
किच्छा। ग्राम बरा में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लगने से करीब छह एकड़ में में लगी फसल जल गई। सूचना पर तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना किया। रविवार दोपहर ग्राम बरा में ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में आग की लपटे उठती देखीं।
देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग में रेशम कौर की एक बीघा, महेशपाल, अनिल कुमार की सात बीघा, गोधन लाल की दो एकड़, भुवन चंद व मोहन स्वरूप की 10 बीघा और ओमप्रकाश की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसानों के गन्ने की फसल को नुकसान से बचाने के लिए जल्द ही उनका गन्ना चीनी मिल पहुंचाया जाएगा। (संवाद)
नादेही चीनी मिल में ट्रॉली में रखे गन्ने में लगी आग
जसपुर। नादेही चीनी मिल में लाइन में खड़ी गन्ना ट्रॉली में वेल्डिंग की चिंगारी गिरने से गन्ने में आग लग गई। किसानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को मौके से निकालकर सुरक्षा कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर को नादेही चीनी मिल में एक किसान अपना गन्ना डालने आया था। यहां पहुंचकर किसान ने गन्ने से लदी ट्रॉली लाइन में खड़ी कर दी। उस दौरान ट्रॉली के ऊपर केन अनलोडर में एक मेकेनिक वेल्डिंग का काम कर रहा था। अचानक चिंगारी गन्ने की ट्रॉली के ऊपर गिर गई, जिससे गन्ने में लगी पत्ती जलने लगी। तेज हवा चलने से गन्ने से तेज धुआं उठने लगा।
वहां मौजूद किसानों ने ट्रॉली सुरक्षा गेट के पास लाकर खड़ी कर दी और सुरक्षा कर्मियों ने सुलग रही आग को फायर लाइन से बुझा दिया। किसान की समझदारी और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। (संवाद)
कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप
जसपुर। ग्राम बीरपुर में रविवार को कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे आसपास के खेत आग की चपेट में आने से बच गए।
अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि रविवार को उन्हें कोतवाली पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ग्राम बीरपुर में कूड़े के ढेर में आग लगी है जिसे मौके पर जाकर बुझाया गया। आग बुझाने में दिनेश भाकुनी, दीपक रावत, बीरबल सिंह, अमजद खान आदि शामिल रहे। (संवाद)
फायर एनओसी नहीं लेने पर 30 अस्पतालों समेत 67 को नोटिस
रुद्रपुर। बगैर फायर एनओजी के चल रहे 30 अस्पतालों समेत 67 कंपनियों एवं होटलों को दमकल विभाग ने चिह्नित कर नोटिस भेजा है। नोटिस में एनओसी नहीं लेने का कारण स्पष्ट करने एवं एक सप्ताह के भीतर एनओसी लेने को कहा गया है। एनओसी नहीं लेने वाले प्रतिष्ठानों पर विभाग केस दर्ज कर सकता है।
जिले के गदरपुर, किच्छा और रुद्रपुर में 650 से अधिक अस्पताल, होटल और छोटे-बड़े कारखाने हैं। कारोबार शुरू करने से पहले दमकल विभाग से फायर एनओसी लेकर आग से निपटने के बेहतर प्रबंध करने होते हैं। लेकिन कारोबारी नियम कानूनों को ताख पर रख रहे हैं।
फायर सीजन शुरू होते ही दमकल विभाग ने सीएफओ वंश बहादुर यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। चेकिंग के दौरान फायर उपकरण नहीं होने पर कारोबारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
एनओसी नहीं लेने वालों में 10 अस्पताल, आठ होटल, गदरपुर के पांच मैरिज हॉल, आठ अस्पताल और किच्छा के चार होटल और 12 अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा 20 कंपनियों को भी नोटिस भेजे गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार नोटिस में कारोबारियों से फायर एनओसी नहीं लेने का कारण स्पष्ट करने एवं एक सप्ताह के भीतर फायर एनओसी लेने के लिए कहा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

फायर सीजन को लेकर टीमें लगातार काम कर रही हैं। आग से निपटने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। 67 होटल, अस्पताल और कारखाने बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। इन्हें चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि बगैर फायर एनओसी के कोई कारोबार न करें। - वंश बहादुर यादव, सीएफओ।

जसपुर में आग बुझाते दमकल कर्मी।

जसपुर में आग बुझाते दमकल कर्मी।- फोटो : KASHIPUR

खटीमा के नौसर में आग लगने से जली गेहूं की फसल।

खटीमा के नौसर में आग लगने से जली गेहूं की फसल।- फोटो : KHATIMA

काशीपुर में खेतों के ऊपर से झूलते बिजली के तार।

काशीपुर में खेतों के ऊपर से झूलते बिजली के तार।- फोटो : KASHIPUR

ाशीपुर में गेहूं के खेत में आग लगने के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़।

ाशीपुर में गेहूं के खेत में आग लगने के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed