{"_id":"6415f9609ea6e13db907d7a4","slug":"crocodile-trail-will-be-renovated-with-rs-10-lakh-rudrapur-news-c-8-1-86183-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: क्रोकोडाइल ट्रेल का 10 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: क्रोकोडाइल ट्रेल का 10 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार
Sat, 18 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। खटीमा के सुरई जंगल क्षेत्र में स्थित राज्य के पहले क्रोकोडाइल ट्रेल का 10 लाख रुपये से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से तराई पूर्वी वन प्रभाग को बजट दिया जा रहा है।
150 से अधिक मगरमच्छ वाले ट्रेल को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया गया है। इसमें मगरमच्छ सफारी, बच्चों को मगरमच्छ के प्रति जागरूक करने के लिए एक प्वाइंट बनाया गया है। जल्द ही लोगों को थारू हट कैंटीन भी देखने को मिलेंगी। जिसमें महिलाओं की ओर से रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा। तराई पूर्वी वन प्रभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश व मौसम के चलते क्रोकोडाइल ट्रेल में लगाई गई फेंसिंग आदि के कार्यों की मरम्मत होनी की जरूरत है। जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि क्रोकोडाइल ट्रेल की मरम्मत कार्य के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग को 10 लाख रुपये का बजट दिया जा रहा है। जल्द ही इनकी तरफ से प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग को दिया जा रहा है।