फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth-teenagers death found unconscioue on canal

नहर किनारे बेहोश मिले युवक-किशोरी की मौत

Sat, 01 Dec 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sat, 01 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन

नहर किनारे एक युवक और किशोरी के बेहोश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। किशोरी को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। युवक की जेब से जहर की शीशी मिलने पर पुलिस दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। 

विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कुछ लोगों ने क्षेत्र में गदरपुर को जाने वाली नहर की पटरी के किनारे एक बाइक खड़ी देखी। लोगों ने जब लावारिस खड़ी बाइक की जांच के लिए आसपास छानबीन की तो थोड़ी दूरी पर गेहूं के खेत में खजूर के पेड़ के नीचे करीब 20 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोरी बेहोश पड़े मिले। लोगों की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष ललित बिष्ट एवं महिला एसआई रचना देवरानी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां देर शाम इलाज के दौरान किशोरी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की छानबीन में मृतक युवक की शिनाख्त कमलप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र बलबीर सिंह निवासी अहमदनगर खानपुर पश्चिम के रूप में हुई। किशोरी क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा बताई जा रही है, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थी। मृतक कमलप्रीत के दादा भजन सिंह ने बताया कि कमलप्रीत आईलेट्स की कोचिंग कर रहा था और परिवार का इकलौता बेटा था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर मिली बाइक और एक स्कूल बैग को कब्जे में लेकर युवक और किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका 
युवक और किशोरी की एक साथ हुई मौत के मामले में लोग दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका भी जता रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों का यह भी कहना था कि दोनों के विवाह की भी बात चल रही थी। फिलहाल मृतका के परिजनों ने दोनों के बीच किसी तरह का प्रेम प्रसंग होने की बात से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पूर्व भी नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या 
नौ माह पूर्व भी गदरपुर क्षेत्र में परिजनों की ओर से विवाह के लिए मना करने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने साथ में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर बीए में प्रवेश लेने वाले युवक एवं कक्षा आठ तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्कूल छोड़ चुकी किशोरी ने परिजनों के विवाह करने से इनकार करने पर पहले तो घर से भागने की ठानी। लेकिन परिवार एवं समाज की बंदिशों ने दोनों को इस कदर नाउम्मीद कर दिया था कि उन्होंने मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा और एक खेत में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed