फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth shot dead in broad daylight

दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 07 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Mon, 07 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। इससे मोहल्ले में फैली दहशत के चलते दुकानों के शटर धड़ाधड़ कर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।

विज्ञापन


मोहल्ला महेशपुरा निवासी सगीर अहमद उर्फ जगीरा (25 वर्ष) पुत्र कल्लू पल्लेदार कहीं से लौटकर अपने घर जा रहा था। वह घर पहुंचने वाला ही था कि घर की गली की नुक्कड़ पर पहले से घात लगा करके बैठे बदमाशों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


 गोली की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ मच गई। मोहल्ले की दुकानों के शटर धड़धड़ा कर गिर गए। फायरिंग की आवाज थमने पर घर वाले भी बाहर निकल आए।

देखा तो सगीर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, कोतवाल बीके जेठा और एसएसआई अरूण कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

वहां लगी भीड़ को तितर-बितर किया। परिजन युवक को जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक उपाध्याय ने बताया कि मृतक के भाई फरीद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका भाई घर आ रहा था कि रास्ते में मोहल्ले के नईम बाबा पुत्र अब्दुल रहमान, उसके भाई नाजिम और यूनुस पुत्र यूसुफ व उसके भाई अय्यूब ने घेर कर तमंचे से गोली मारी।


दो गोली मृतक के सिर में लगी और एक गोली कमर में लगी। इससे मौके पर उसके भाई की मौत हो गई। उपाध्याय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ के हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed