फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wood smugglers made the SOG team hostage,  two arrested

लकड़ी तस्करों ने एसओजी टीम को बनाया बंधक, दो गिरफ्तार

Sat, 22 Dec 2018 12:22 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 22 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wood smugglers made the SOG team hostage,  two arrested
प्रतीकात्मक

गदरपुर क्षेत्र में वांछित लकड़ी तस्करों की धरपकड़ के लिए गई एसओजी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर बंधक बना लिया। पुलिस ने टीम को छुड़ाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी मदद करने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। एसओजी के एसआई की तहरीर पर महिला समेत पांच नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गदरपुर थाना क्षेत्र से खैर की लकड़ी से भरी पिकप पकड़ी थी, जबकि लकड़ी ले जा रहे दो तस्कर फ रार हो गए थे। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर क्षेत्र में हैं। इस पर एसओजी के एसआई योगेश कुुमार, सिपाही बलवंत सिंह, नवीन भट्ट और खजान शर्मा के साथ रात करीब आठ बजे तस्करों को पकड़ने के लिए गदरपुर पहुंचे और झगड़पुरी निवासी कुरबान अली और ग्राम मसीद निवासी जहूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाने लाने के दौरान ग्रामीणों ने एसओजी की टीम पर हमला कर तस्करों को छुड़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एएसपी देवेंद्र पींचा, एएसपी काशीपुर जगदीश चंद्र, सीओ बाजपुर महेश चंद्र बिन्जोला, गदरपुर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, दिनेशपुर एसओ सीएस रावत और केलाखेड़ा के एसओ विरेंद्र रमोला फोर्स के साथ गदरपुर पहुंचे। पुलिस ने टीम को छुड़ाते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एसओजी के एसआई योगेश कुमार की तहरीर पर गिरफ्तार कुर्बान अली, जहूर अहमद के अलावा फ रार जाकिर हुसैन, उसकी पत्नी सलीमन और पुत्र जाबिर के अलावा कुछ अन्य ग्रामीणों के खिलाफ  सरकारी कार्य में बाधा समेत संबंधित धाराओं में गदरपुर थाने में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed