{"_id":"585ace044f1c1b774fe3ad7d","slug":"woman-killed-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकुओं से गोद कर महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
चाकुओं ने गोद कर महिला को घर के बाहर में मरणासन्न हालत में फेंककर हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने खून से लथपथ महिला को सीएचसी पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गांव और आसपास कांबिग की। इधर घटना से गांव में दहशत बनी है। महिला के सिर और सीने पर चाकू से हमला किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार को गांव दियाहरी की शांति कालोनी निवासी पुष्पा देवी (40) पत्नी लाल सिंह ने देर शाम अपने पुत्र केशर को पति के लिए खाना लेकर भेजा था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में झोपड़ी के बाहर फेंककर हमलावर फरार हो गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बीएस धौनी ने बताया कि मृतका पति लाल सिंह एक फार्म पर नौकरी करता है। ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर शुगर मिल गया था। पुष्पा ने पति के लिए अपने पुत्र केसर को खाना लेकर भेजा था।
विज्ञापन
मृतका का दूसरा पुत्र दीपक शिमला में काम करता है। कोतवाल के अनुसार लाल सिंह का परिवार गांव शांति कालोनी में बनी झोपड़ी में रहता है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की रंजिश सामने नहीं आई है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के पति से पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी।