फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman injured by getting off the train

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर महिला यात्री घायल

Fri, 15 Sep 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 15 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
woman injured by getting off the train
घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। ट्रेन में सवार महिला के तीन बच्चे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह वार्ड नंबर 5, खेड़ा निवासी कमरजहां (35) पत्नी मोहम्मद अलीम को मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर 55302 से रामपुर जाना था। महिला अपने तीन बच्चों को लेकर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा लेट थी। पैसेंजर ट्रेन से पहले काठगोदाम से दिल्ली चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
विज्ञापन


महिला ने एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन समझा और अपने बच्चों समेत उसमें चढ़ गई। जब ट्रेन चलने को हुई तो ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने बताया कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन है। महिला बच्चों समेत चलती ट्रेन से उतरने लगी। जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने लोको पायलट को इशारा कर आनन-फानन में ट्रेन रुकवायी। महिला ट्रेन के साथ रगड़ती कुछ दूर तक गई, जिससे उसके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला के बच्चे बाल-बाल बचे। सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजन और आरपीएफ के जवान महिला को रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गये। आरपीएफ चौकी प्रभारी आरके उपाध्याय ने बताया महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।  


रेलवे स्टेशन की उद्घोषणा पर महिला ने नहीं दिया ध्यान 
ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में महिला ने रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के देरी से पहुंचने की उद्घोषणा पर ध्यान नहीं दिया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के विलंब से पहुंचने की उद्घोषणा बार-बार हो रही थी। इसके बावजूद महिला ने ध्यान नहीं दिया। इसी धोखे में महिला पैसेंजर ट्रेन के बजाय एक्सप्रेस में चढ़ गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed