{"_id":"1b4210cce5114d43db5f2b82f642d68e","slug":"woman-assaulted-in-court-premises-clothes-torn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पिता की पैरवी करने आई महिला से कोर्ट परिसर में उसके पति और तीन लोगों ने मारपीट कर, कपड़े फाड़ दिए। वकीलों के एकत्र होने पर चारों कोर्ट परिसर से भाग खड़े हुए। पुलिस ने नाकाबंदी कर चारों को बिग बाजार से गिरफ्तार कर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बजाज कालोनी गदरपुर निवासी अमनदीप कौर दोपहर 12 बजे अपने भाई लक्ष्यदीप, चाचा अंजार के साथ पिता की बेल की पैरवी करने के लिए न्यायालय पहुंची। इसी बीच उसका पति कुलवीर सिंह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां आ धमका और अमनदीप कौर से गाली-गलौज करते हुए पिता की पैरवी नहीं करने के लिए धमकाने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बचाने आए चाचा और भाई को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। कोर्ट परिसर में अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई। यह देख अधिवक्ता जब एकत्र होने लगे। जिसे देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी स्कार्पियो संख्या यूके 06यू 4713 पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गेट में खड़े पुलिस कर्मियों ने वायरलेस के जरिए घटना कि जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद हरकत में आए पुलिस-प्रशासन ने नाकाबंदी कर आरोपियों को नैनीताल रोड स्थित बिग बाजार के सामने से धर दबोचा।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर सिडकुल चौकी पुलिस ने चकरपुर बाजपुर निवासी पति कुलवीर सिंह, बाजपुर निवासी कुंवरजीत सिंह, पिपलिया रामपुर निवासी रोशन रावत और गदरपुर निवासी मेजर सिंह के खिलाफ विभिन्न धराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं आरोपी कुलवीर सिंह व उसके साथियों ने महिला पर झूठे आरोप लगाने की बात कही है।