फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wife holding hands, boyfriend pressed throat

पत्नी ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने दबा दिया गला

Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Sat, 10 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अवैध संबंधों में आड़े आने पर गुरमीत को उसकी पत्नी सुमन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस के अनुसार पत्नी ने हाथ पकड़े और प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला। मामला आत्महत्या का दर्शाने के लिए दोनों ने शव टिनशेड में लगी बल्ली से लटका दिया था। उनकी प्लानिंग में कई झोल थे, लिहाजा दोनों पकड़े गए।

मेरठ के थाना हस्तिनापुर ग्राम खुदली निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मिंटू (35) पुत्र बारा सिंह एक वर्ष पूर्व से मानपुर नई बस्ती में कच्चा मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। पांच नवंबर की रात ग्राम प्रधान जसपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में गुरमीत सिह का शव फंदे पर लटका हुआ है। घटनास्थल की स्थिति से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गुरमीत की हत्या कर शव को टिनशेड की बल्ली से लटकाया गया है, क्योंकि मृतक के पैर जमीन पर मुड़े हुए थे, लिहाजा ऐसे में फांसी लगना संभव नहीं था।
विज्ञापन



इधर, पुलिस ने गुरमीत के ससुर ग्राम रम्पुरा निवासी कुलदीप सिंह की तहरीर पर उनकी बेटी सुमन और सुनील कुमार निवासी ग्राम सैटाखेड़ा थाना टांडा जिला रामपुर (यूपी) और हाल निवासी नई बस्ती मानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उनके आपस में अवैध संबंध थे। सुमन ने सुनील से मकान बनाने के लिए जगह खरीदी थी और मकान बनाने के लिए रुपये उधार भी लिए थे। सुमन पर सुनील की करीब 11 हजार रुपये देनदारी और है। चूंकि सुनील का घर भी सुमन के बगल में बन रहा है, लिहाजा सुनील का सुमन के घर आना-जाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों के अवैध संबंधों के बारे में सुमन के पति गुरमीत सिंह को पता चल गया था। गुरमीत ने कई बार सुमन को संभलने को कहा था और इस बात को लेकर सुमन और गुरमीत का आपस में झगड़ा भी होता रहता था। अब गुरमीत की मौत और मां के जेल जाने से उनके बच्चों बेटी सोना (5) और पुत्र प्रभजोत (2) का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

ऐसे रची थी हत्या की साजिश
काशीपुर। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि गुरमीत को रास्ते से हटाने के लिए सुमन ने पांच नवंबर की दोपहर सुनील से फोन पर बात की। सुनील ने रात को गुरमीत को ठिकाने लगाने को कहा। सुनील देर रात सुमन के घर आया तो गुरमीत ने उसके इतनी रात को घर आने का विरोध किया।
इस पर सुनील ने उसे धक्का दे दिया, जिससे गुरमीत गिर गया। सुमन ने गुरमीत के हाथ पकड़े और सुनील ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके गले में चुन्नी बांधकर बरामदे की छत पर लगी बल्ली से शव को लटका दिया।


सुनील ने सुमन से कहा कि लोगों के पूछने पर वह गुरमीत के फांसी लगाने की बात कहे। पुलिस ने सुमन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चुन्नी बरामद कर ली। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई बीएस बिष्ट, एसआई लाखन सिंह, पीडी जोशी, कांस्टेबल मनोज देवड़ी, ध्यान सिंह, सतीश भट्ट, ऋचा तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed