{"_id":"5bd75a45bdec2269871ee63b","slug":"wife-got-injured-by-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मारी ब्लेड, गर्दन पर आए 22 टांके ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को मारी ब्लेड, गर्दन पर आए 22 टांके
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर सरकारी अस्पताल में पीड़िता का हाल जानती राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ पर ससुराल आए नशे में धुत पति ने ब्लेड मारकर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की गर्दन पर 22 टांके आए हैं। सूचना पर उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना। पीड़िता ने पीरूमदारा पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
ग्राम नंबरदारपुरी हल्दुआ पीरूमदारा (रामनगर) निवासी रेनू उर्फ राधा पुत्री रघुवीर की शादी वर्ष 2015 में मोहल्ला चासरी (बिजनौर) के एक व्यक्ति से हुई थी। दंपति के दो बच्चे आयुष (3) और दीप्ति (1) हैं। रेनू का पति खाना बनाने का कारीगर है और शराब पीने का आदी है।
महिला के मुताबिक उसका पति अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। इससे परेशान होकर रेनू पिछले आठ माह से मायके में रह रही है और बच्चों को पालने के लिए रामनगर रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी कर रही है। महिला की शिकायत पर रामनगर महिला हेल्पलाइन में दोनों की काउंसलिंग भी हुई, जिसमें पति काशीपुर में किराए का कमरा लेकर उसे साथ रखने को राजी भी हो गया।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक 27 अक्तूबर को करवा चौथ पर उसका पति ससुराल आया और व्रत खुलवाने के बाद अगली सुबह चला गया। बकौल रेनू रविवार देर शाम वह नशे की हालत वापस आया और किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके गले पर ब्लेड मार दी। परिजनों ने बमुश्किल रेनू को उसके चंगुल से बचाया और आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया।