फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wife and the nephew killed magan

पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर की थी मगन की हत्या

Fri, 24 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
wife and the nephew killed magan
मगन - फोटो : अमर उजाला

अवैध संबधों के चलते ढोलकिया मगन सिंह की हत्या हुई थी। हत्या उसकी पत्नी और रिश्ते के भांजे ने मिलकर करंट लगाकर की थी। ढोलकिया की पत्नी और भांजे के बीच डेढ़ वर्ष से अवैध संबंध चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने मगन सिंह हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस महानिरीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपयों का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सीओ जीसी टम्टा ने कोतवाली में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में ढोलकिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि ग्राम पतरामपुर निवासी राजेंद्र देवी ने पुलिस में शिकायत कर कहा कि उसके पति मगन सिंह को 17 जून को शाम 6 बजे ग्राम सीपका निवासी प्रीती किन्नर, बूटा सिंह, कालू प्रधान, हैप्पी सिंह, सन्नी सिंह, अवतार सिंह, वसीम की कार में यह कहकर बैठाकर ले गए थे कि उसका प्रीती किन्नर और चंदा किन्नर के बीच चल रहा विवाद का निपटारा करना है। यह लोग रात्रि के 2 बजे उसके पति को अधमरा कर उसके पति को घर के दरवाजे के सामने डाल गए। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की, जिसमें उसकी संलिप्तता नहीं पाई गई। 
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि मगन और उसकी पत्नी के अच्छे संबंध नहीं थे। रोज झगड़ा होता था। मगन के रिश्ते का भांजा सोनू उर्फ विश्वंभर (19) पुत्र चुन्नी सिंह उसके घर आता था। दोनों में अवैध संबंध होने का पता चला। मृतक की पत्नी राजेंद्री देवी और सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ समय बाद ही उन्होंने भेद खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों ने करंट लगाकर उसकी हत्या की है। मगन सारे दिन किन्नरों के साथ रहता था। दोनों पुत्र मजदूरी पर काम करने चले जाते थे। सोनू के डेढ़ वर्ष पूर्व से राजेंद्री से अवैध संबंध बन गये थे, जिसका शक मगन को हो गया था। 17 जून 2016 को उन्होंने तय किया कि आज रात्रि को मगन का काम तमाम कर दिया जाए। 

योजनानुसार राजेंद्री देवी ने मगन सिंह को खूब शराब पिलाई और तबियत खराब होने का बहाना करके खुद कम पी। उसके बेहोश होने पर राजेंद्री देवी ने सोनू को रात्रि के 10 बजे फोन कर घर बुलाया। बच्चे छत पर सोये हुए थे। दोनों ने पंखे के तार को छीलकर नंगा किया, नशे में बेहोश पडे़ दाहिनी कलाई में बांध कर प्लग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ने उसे खाट से उठाकर नीचे डाल दिया। इसके बाद सोनू अपने घर चला गया। 

रात्रि के 2 बजे राजेंद्री देवी ने मकान की छत पर जाकर अपने बच्चों को जगाया और कहा कि उसके पिता नशे में खाट से बिजली के तार पर गिरे जिससे करंट लग गया है। बच्चों ने पिता को गेट के बाहर लेटा दिया और शोर मचा दिया कि कुछ लोग मारकर चले गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार बरामद कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ने 5 हजार, एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

वहीं पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने पुलिस टीम को एसएसपी के नाम 10 हजार रुपये का चेक देकर इनाम की घोषणा की। पुलिस टीम ने कोतवाल आरके चमोली, एसआई उमराव सिंह, एसआई जसवीर सिंह, सिपाही मनोहर सिंह, प्रवेश गुप्ता, आदित्य कुमार, कपिल कुमार, कैलाश, सीमा आदि शामिल थे।

छह माह पहले पकड़ा था आपत्तिजनक स्थिति में
मगन और उसके पुत्रों को राजेन्द्री और सोनू के बीच अवैध संबंध होने का काफी दिनों से शक था। 6 माह पहले मगन सिंह ने अपने पत्नी और भांजे सोनू को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। मगन ने दोनों की जमकर पिटाई की थी। 


तभी से दोनों ने मगन को ठिकाने लगाने का मन बना लिया था। मगन और राजेन्द्री देवी दोनों शराब के शौकीन थे। राजेन्द्री देवी मगन को रात्रि में ज्यादा शराब पिलाती थी, खुद कम पीती थी। उसके बेहोश होने पर सोनू को फोन से बुलाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed