{"_id":"5740b5b74f1c1b0014ac7c4b","slug":"weir-both-sides-in-the-fusillade-ten-cases-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के गोलीकांड में दोनों पक्षों के दस लोगों पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ के गोलीकांड में दोनों पक्षों के दस लोगों पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 22 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
आराोपी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेत की मेड़ को लेकर हुए खूनी संर्घष मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दस लागों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी। पु?लिस ने एक पक्ष के नामजद आरोपी अशरफ ऊर्फ बाबू को लाइसेंसी राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार को कई स्थानों पर दबिश दी। घटना को लेकर एएसपी, सीओ सहित कई आलाअफसर थाने में डेरा डाले रहे।
केलाखेड़ा थाना प्रभारी सलाहउद्दीन ने बताया कि मृतक राशिद के भाई नासिम की तहरीर के आधार पर अशरफ बाबू, हिकमत अली, जुल्फकार अली, रिसालत के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के मृतक मुज्फ्फर अली की माता शमीम जंहा की तहरीर के आधार पर शकील अहमद, नन्हे, नासिर, ?सिराजुल, निराजुल के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीओ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी। सूत्रों के अनुसार केलाखेड़ा थाने के लाकअप में गिरफ्तार आरोपी अशरफ ऊर्फ बाबू हाजी के चेहरे पर कोई सिकन नही थी। शनिवार को कुछ लोग उससे मिलने पहुंचे तो उसने साफ कहा गोली मैंने मारी है। उन्होंने मेरे भाई और भाभी को मारा था।