{"_id":"4284a88e97f234efc054ee97555be4e6","slug":"water-corporation-throttled-retired-widow-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम से सेवानिवृत्त विधवा की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल निगम से सेवानिवृत्त विधवा की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम से सेवानिवृत्त हुई विधवा की घनी आबादी के बीच स्थित मकान में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी रसोई घर की कुंडी लगाकर फरार हो गया। स्कूल से आए मृतका के नाती ने पड़ोसी की मदद से रसोई का दरवाजा खोला तो शव अंदर पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
तीन साल पहले रामेश्वरी देवी (63) जल निगम कालागढ़ यूपी में कार्यरत थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सेवानिवृत्त होकर वह काशीपुर के वैशाली कॉलोनी में रहने लगीं। इकलौता पुत्र मनोज वर्मा एयरफोर्स में तैनात है। जबकि बहू कविता वर्मा और बेटी पौड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पुत्री के पति के बिजनौर चले जाने पर रामेश्वरी ने अपने नाती को अपने पास रख लिया था। बुधवार को रामेश्वरी ने नाश्ता तैयार कर नाती राहुल को स्कूल भेजा था। स्कूल की छुट्टी के बाद राहुल घर पहुंचा, लेकिन नानी नहीं मिली। किचन में कुंडी लगी देख उसने पड़ोसी को बुलाया।
विज्ञापन
दरवाजा खोलते ही सात वर्षीय राहुल बदहवास हो गया। रामेश्वरी देवी किचन में मृत पड़ी हुई थी। गले में चोट के निशान थे, हाथ में भी खरोंचें लगी हुई थी।
सूचना पर एएसपी कमलेश उपाध्याय और सीओ प्रकाश चंद्र आर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या हुई या नहीं, इसका पता चल पाएगा।