फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers tied calf in Kotwali

ग्रामीणों ने कोतवाली में बांधे बछड़े

Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers tied calf in Kotwali
काोतवाली - फोटो : अमर उजाला

दुधारू पशुओं की चोरियों का खुलासा नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध स्वरूप चोरी हुए पशुओं के बच्चों को कोतवाली में बांध दिया। पुलिस पर चोरों से सांठगांठ करने का आरोप भी मढ़ा। उन्होंने 72 घंटे में चोरियों का खुलासा नहीं होने पर कोतवाली में ही डेरा डालने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


 सोमवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में पतरामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। चोरी हुए दुधारू पशुओं के बछड़ों को कोतवाली में बांध दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व ग्राम मझरा निवासी शंकर कश्यप की दो भैंसे चोरी हुई थी। इससे पूर्व करीब डेढ़ दर्जन दुधारू पशुओं की चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस ने अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्हें रात्रि को जागकर पहरा देना पड़ रहा है। जिसके चलते उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और कई लोग तो मजदूरी पर नहीं जा पा रहे है। आरोप लगाया कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। चोर ग्रामीणों की कनपटी पर तमंचा रखकर पशुओं की चोरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के डर से ग्रामीण दुधारू पशु पालने से कतराने लगे हैं। उन्होंने पुलिस को खुलासे के लिए 72 घंटे की मोहलत दी है। एसएसआई विनोद कुमार ने एक सप्ताह के भीतर चोरियों का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बलराम तोमर, किशन सिंह, रामस्वरूप सिंह, हरप्रीत सिंह मुकंदी सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed