फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP roadways bus hits bike, two died

यूपी रोडवेज की बस ने बाइक को रौंदा, दो की मौत 

Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
UP roadways bus hits bike, two died
घटनास्थल पर खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला

सितारगंज-टनकपुर हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के पास यूपी रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे खटीमा से टनकपुर की ओर जा रही यूपी के रूहेलखंड डिपो की रोडवेज बस (यूपी 25 एटी 0714) ने बनबसा से खटीमा आ रही बाइक (यूए 06 एच 2322) को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों की शिनाख्त अमाऊं के टिगरी निवासी नरेंद्र सिंह बसेड़ा (40) पुत्र स्व. प्रताप सिंह बसेड़ा और नदन्ना निवासी दीवान सिंह राणा (64) पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बाइक नरेंद्र चला रहा था। वह मूलरूप से पिथौरागढ़ के देवलथल बमडोली का रहने वाला था। दोनों बनबसा स्थित आर्मी की कैंटीन से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और चकरपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बस और बाइक को कब्जे में लेते हुए यातायात को सुचारु कराया। बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे छोटा था नरेंद्र 
खटीमा। चकरपुर पुलिस चौकी के पास हुए हादसे में मारे गए मूल रूप से पिथौरागढ़ के देवलथल बमडोली और वर्तमान में टिगरी मृतक नरेंद्र सिंह बसेड़ा परिवार में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई मेजर कुंदन सिंह बसेड़ा सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। मझला भाई विक्रम सिंह फौज में सूबेदार है। नरेंद्र के रिश्ते के भतीजे रोहित ने बताया कि उसके चाचा खेतीबाड़ी करते थे। वह अपने भाई की बाइक लेकर सोमवार को मां नंदा देवी के नाम से जारी कार्ड पर सेना की कैंटीन से सामान लेने अपने बटाईदार नदन्ना निवासी दीवान सिंह राणा को लेकर गए था। लौटते समय यह हादसा हो गया। नरेंद्र के परिवार में पत्नी ऊषा और दो बच्चे सातवीं में पढ़ने वाली बेटी मनीषा और पांचवी में पढ़ने वाला बेटा जतिन हैं। 

खेत बटाईदार के रिश्तेदारों के आते ही अस्पताल में कोहराम 
खटीमा। नदन्ना निवासी मृतक दीवान सिंह राणा के परिवार की आजीविका दूसरे लोगों के खेतों को बटाई से चलती है। दीवान सिंह का बेटा सूरज सिंह बीए कर चुका है। परिवार में पत्नी भुवनेश्वरी, पुत्री सुमन, किरन और नंदिनी हैं। तीन भाइयों रमेश सिंह और गणेश के बाद दीवान सबसे छोटे सिंह थे। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 


चकरपुर पुलिस चौकी पर बैरियर लगाने के निर्देश 
खटीमा। सितारगंज-टनकपुर हाईवे पर कुटरी से चकरपुर पुलिस चौकी तक करीब आधा दर्जन जगहों पर सड़क पर कट हैं। इनमें ग्रामीण संपर्क मार्गों से लोग हाईवे पर आते हैं। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार तेज होने से यहां हादसे होना आम होता जा रहा है। सोमवार को हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने चौकी पुलिस कर्मियों को तत्काल बैरियर लगाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed