{"_id":"d6c55700b68d98690d9d025a50ec0d88","slug":"up-police-marched-punk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस पर भारी पड़े बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी पुलिस पर भारी पड़े बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Mon, 14 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी चोर यूपी पुलिस पर भारी पड़ गए। मुठभेड़ के दौरान यूपी पुलिस पर चोरों ने फायर झोंका और तीन भैंसों को ले जाने में सफल हुए। बाद में यूपी की नेपा चौकी पुलिस हाथ मलती रह गई। वहीं उत्तराखंड पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड की पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बघेलेवाला निवासी जसवीर सिंह की गौशाला से शनिवार रात तीन भैंसें खोलकर चोरों ने पिकप में लादी। फिर निंदर सिंह की एक भैंस को लादने के लिए पिकप को नहर किनारे खड़ा किया। भैंस चढ़ाते समय वह नहर में गिर गई इससे गांव में जाग हो गई।
विज्ञापन
इस पर वे निंदर सिंह की भैंस छोड़कर जसवीर की भैंसें लदी पिकप लेकर अलीगंज की ओर भाग गए। जसवीर सिंह, उसके साथी पिकप का पीछा करते नेपा पुलिस चौकी थाना भगतपुर (मुरादाबाद) पहुंचे और चौकी में निगरानी पर मौजूद रुपेश यादव को जानकारी दी। रुपेश यादव ने वायरलेस से पुलिस को पिकप के भागने की सूचना दी।
विज्ञापन
गश्त में घूम रहे चौकी प्रभारी अशोक कुमार कांबोज ने गांव बुढ़ानपुर में तैनात पुलिस को रास्ता बंद करने का निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों ने ट्रक रास्ते में खड़े कर रास्ता बंद कर दिया। इससे पिकप वापस नेपा की ओर मुड़ी तो ग्राम बिलावाला के पास नेपा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार कांबोज और उनके साथ चल रही पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
दोनों ओर से दस-दस राउंड गोलियां चली लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। बदमाश पिकप लेकर गांव के अंदर घुस गए और पीछा कर रही पुलिस पर पथराव कर दिया। जब पुलिस की जीप गड्ढे में फंस गई तो पिकप ने जीप पर पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस को चकमा देकर गांव की टेड़ी-मेड़ी गलियों से फरार हो गए।