फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two thieves arrested in Rudrapur

दो चोर, दो सर्राफ गिरफ्तार, 15 तोला सोना बरामद 

Sat, 19 May 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sat, 19 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
two thieves arrested in Rudrapur
रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी, बरामद माल - फोटो : amar ujala

खटीमा, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप के तीन घरों में हुई बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब चाल लाख कीमत के 15 तोले के जेवर और 10 हजार रुपये की चांदी बरामद की है। चोरों की निशानदेही पर उनसे चोरी का माल खरीदने वाले बरेली और रुद्रपुर के एक-एक सर्राफ को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरों के पास से हल्द्वानी से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की ओर से टीम को ढाई हजार और एसपी सिटी देवेंद्र पींचा की ओर से डेढ़ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।  

विज्ञापन


सीओ कार्यालय में शुक्रवार को चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि कुछ समय पूर्व रुद्रपुर, खटीमा और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरों ने पॉश कॉलोनियों में सेंधमारी कर चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर कोतवाल केसी भट्ट के नेतृत्व में बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह और रंपुरा चौकी प्रभारी विनोद जोशी को टीम के साथ चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर बीते बुधवार को लंबे समय से चोरी की घटनाओं में लिप्त ग्राम सेंथल थाना भोजीपुरा जिला बरेली यूपी निवासी कासिम उर्फ सोनी और आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर निवासी आरिफ उर्फ विक्की को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने खटीमा, रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन

 
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से 15 तोला सोना के जेवर, 10 हजार कीमत की चांदी बरामद, और हल्द्वानी किदवई नगर से चुराई गई एक बाइक को बरामद की। कासिम और आरिफ के अनुसार वह लोग चोरी के जेवरात को रुद्रपुर, बहेड़ी और बरेली के सर्राफों को बेचते थे। दोनों की निशानदेही पर टीम ने ग्राम सेंथल जिला बरेली निवासी सर्राफ मोहम्मद अहमद और रुद्रपुर निवासी बजरंग ज्वैलर्स के स्वामी राकेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कासिम और आरिफ के साथ उनके दो अन्य साथी इरफान और यामीन भी वारदातों में शामिल हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। टीम में एसआई सैय्युल बहार, कांस्टेबल अनुज वर्मा, कृष्णा नेगी और अर्जुन सिंह भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चोरियों का हुआ खुलासा 
रुद्रपुर। पुलिस की ओर से शुक्रवार को किए गए चोरियों के खुलासे में 29 अप्रैल 2018 को हल्द्वानी किदवई नगर से हुई बाइक चोरी, 15 मार्च को गंगापुर रोड स्थित फुलसुंगा में घर से की गई चोरी, 29 मार्च को हिल्स व्यू कॉलोनी खटीमा के एक घर में की गई चोरी के साथ ही छह मार्च को रुद्रपुर मलिक कॉलोनी निवासी मोहित हसीजा के घर में की गई चोरी की वारदात शामिल है। 

रुद्रपुर और बहेड़ी की तीन और सर्राफ रडार पर 
रुद्रपुर। रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में की गई चोरियों के सामान को खरीदने वाले दो सर्राफों को गिरफ्तार करने के बाद तीन और सर्राफ पुलिस की रडार पर हैं। इसमें से एक बहेड़ी का और दो रुद्रपुर के बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इनके खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस इन्हें भी गिरफ्तार कर और माल बरामद कर सकती है। 

तीन माह पहले ही जेल से छूटा था कासिम 
रुद्रपुर। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला कासिम बेहद शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। चोरी के लिए कासिम हमेशा पॉश कॉलोनियों के घरों को निशाना बनाकर दिन में ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कुछ समय पूर्व खटीमा में हुई चोरी के एक मामले में जेल में बंद कासिम तीन महीने पहले ही जेल से छूटा था इसके बाद ही उसने चोरी की लगातार वारदातों कोर अंजाम दे डाला। 


चोरों पर लगेेगी गैंगेस्टर 
रुद्रपुर। चोरियों का खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि कासिम और आरिफ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है जिसे देखते हुए दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed