फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two sides face-to-face with house dispute

मकान के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Mon, 13 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

मकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया। पुलिस दोनों ही पक्षों का 151 में चालान करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन



मदर कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मिलन मैरिज हाल के पीछे मकान को लेकर उसका मोहल्ले के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। कोर्ट में यह मामला विचाराधीन भी है। वह और उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मकान में रहते हैं। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी व माता-पिता के साथ स्यौहारा जा रहा था। तभी चार लोग उसके पास आए और मकान के विवाद को लेकर समझौता करने की बात कहने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने भी इस पर हामी भर दी। इसके बाद वह लोग स्यौहारा चले गए। शाम को मोहल्ले के ही एक व्यक्ति का फोन आया कि कुछ लोग उसके घर का सामान बाहर फेंक रहे हैं। जब वह घर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। जब उन्होंने पुलिस चौकी में फोन किया तो फोन नहीं उठा। आरोप लगाया कि जब वह घर पहुंचे तो घर में मौजूद लोगों ने उनपर पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मकान उनका है और किराए पर दे रखा है। लेकिन जो लोग मकान में रह रहे हैं वह किराया भी नहीं दे रहे हैं। जब उन्होंने मकान खाली करने को कहा तो उक्त लोग मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इधर, एसएसआई वीसी रमौला ने कहा कि दोनों ही पक्षों का मकान को लेकर विवाद है। दोनों ही पक्ष के लोगों को कोतवाली में बैठाया गया है। शांतिभंग के आरोप में दोनों का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed