{"_id":"58b5ba6f4f1c1b3f06830ebb","slug":"two-motorcycle-collision-the-young-man-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
गदरपुर के बलराम नगर निवासी अनंत बाघवा पुत्र प्रेम बाघवा मंगलवार सुबह चकरपुर निवासी अपने दोस्त अमित ढिंगरा पुत्र रमेश लाल के साथ बाइक से गदरपुर से रुद्रपुर जा रहा था। इसी दौरान गदरपुर रोड पर ही एमनेटी स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइकों पर सवार तीनों युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनंत और अमित को भर्ती कर लिया। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
जिले में दो माह में 49 हादसे, 33 की मौत, 39 घायल
जिले में हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जनवरी और फरवरी में 49 हादसे हुए हैं, जिनमें 33 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जनवरी में जिले भर में 26 हादसे हुए, जिनमें 17 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हुए। फरवरी में 23 सड़क हादसों में 16 लोग मौत के मुंह में समां गये तो 15 लोग गंभीर रुप रूप से घायल हो गए। इनमें सबसे अधिक हादसे बाजपुर क्षेत्र में हुए हैं।