फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two kg charas including smugglers

दो किलो चरस समेत तस्कर दबोचा

Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two kg charas including smugglers
खटीमा में पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने दो किलो चरस के साथ तस्कर को धर दबोचा। वह नैनीताल से चरस ला रहा था। उसकी योजना यूपी के जिलो में सप्लाई करने की थी। मुकदमा दर्ज कर उसे हल्द्वानी भेज दिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएल बधवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कंजाबाग तिराहे पर एक युवक को दो किलो चरस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार के पुरस्कार की घोषणा की है। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर निकलने वाला है। 
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएल बधवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कंजाबाग तिराहे पर घेराबंदी कर टीम ने शिवराज सिंह निवासी ग्राम थली, नरतौला तहसील धारी नैनीताल को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल, बसंत बल्लभ पंत, तपेंद्र जोशी, पंकज भंडारी, अब्दुल खालिद शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed