{"_id":"5a9d8a574f1c1bf17b8bab17","slug":"two-groups-fought-while-dancing-in-the-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे में डांस के दौरान दो पक्ष भिड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे में डांस के दौरान दो पक्ष भिड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंजाबाग में एक विवाह समरोह में डीजे में डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों की ओर से कई लोग यहां एकत्रित हो गए। इस दौरान एक पक्ष का युवक खौलते तेल से झुलस गया। झुलसे युवक ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर दो लोगों पर खौलता तेल डालने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष (जिनके घर में विवाह समारोह था) ने बगैर बुलाए बारात में आने और जबरन डीजे चलाने, मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नई बस्ती बिगराबाग निवासी देबू चंद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह रात को ग्यारह बजे अपने साथियों के साथ कंजाबाग में मनोज रावत के घर शादी में गया था। इस दौरान उसके साथ दो लोगों ने मारपीट कर उन पर खौलता तेल डालकर घायल कर दिया। जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचा तो उसके उपचार के दौरान भी मारपीट की गई। जिससे मेरे साथ आए लोगों को भी चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि दूसरे पक्ष में मनोज के भाई रमेश रावत ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बिन बुलाए विवाह समारोह में शामिल होने व शादी में दस बजे के बाद जबरन डीजे बजाने, मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने तहरीर में कहा कि विवाह स्थल में धक्का मुक्की में युवक पर तेल गिरा है। किसी ने भी तेल नहीं फेंका। रावत ने कहा कि मारपीट विवाह स्थल के बाहर जाने के बाद भी हुई है। दूसरे पक्ष ने भी नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अधीक्षक ने पुलिस को सौंपी तहरीर
नागरिक अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीता रतूड़ी ने उपचार के दौरान डॉक्टर और वार्ड ब्वाय के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। डॉ. रतूड़ी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को तहरीर सौंपी है। अस्पताल में जब देबू चंद का उपचार चल रहा था उस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा काटा जो सीसीटीवी में दर्ज है।
राजीनामे के चल रहे प्रयास
शादी समारोह में डीजे में डांस के दौरान हुए विवाद में मारपीट और एक युवक के झुलसने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। इस मामले में राजीनामे के प्रयास भी चल रहे हैं। जिसके चलते अभी तक पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।