फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two died in an accident in bazpur

बाजपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

Fri, 15 Sep 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 15 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
 two died in an accident in bazpur
सड़क हादसे के बाद घटना स्‍थल पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हाइवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके जेठ की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा काटा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। अन्य घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


गदरपुर के गांव झगड़पुरी निवासी रियासत अली बृहस्पतिवार को गांव भोला कालोनी निवासी अपने छोटे भाई वकील अहमद की पत्नी शमीम जहां और उसके तीन वर्षीय पुत्र अनीस को दवाई दिलाने बाइक से बाजपुर आ रहे थे। सुबह करीब दस बजे रुद्रपुर हाइवे स्थित लेवड़ा नदी के पुल पर स्कार्पियो ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शमीम जहां की मौके पर ही मौत हो गई, रियासत और अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर केलाखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रियासत को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनीस का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। इस बीच दुर्घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। शाम को गांव रियासत का शव झगड़पुरी के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक किया गया, जबकि शमीम जहां के मायके वाले उसका शव भोजपुर, पीपलसाना (मुरादाबाद) ले गए। बताया जा रहा है कि रियासत मंडी में पल्लेदारी करता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लेवड़ा नदी पुल पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे हृदेश कुमार निवासी वार्ड नंबर एक गदरपुर और मंयक मैनी निवासी चकरपुर रोड बाजपुर घायल हो गए। घायलों को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed