फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two cousins killed in bike accident

हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 03 Apr 2019 12:16 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two cousins killed in bike accident
हादसे में मरे युवकों के परिजनों से रुद्रपुर जिला अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस।  - फोटो : amar ujala

रामपुर (यूपी) से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की बाइक को एक मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। बिलासपुर पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते थे। 

विज्ञापन


मिलक (रामपुर) निवासी बालजीत उर्फ रंजीत (27) पुत्र गुरवचन और रजपुर मिलक (रामपुर) निवासी नारायण (35) पुत्र छेदालाल आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की फैक्ट्री में नौकरी करते थे। छुट्टी पर अकसर दोनों रामपुर अपने घर भी साथ ही जाते थे।
विज्ञापन


बीते सोमवार को भी दोनों अपने गांव पहुंचे थे। मंगलवार सुबह बाइक से रुद्रपुर आते समय बिलासपुर रोड यूपी स्थित बंगाली कॉलोनी के पास पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बिलासपुर चौकी पुलिस ने मैजिक चालक को हिरासत में लेकर घायल बालजीत और नारायण को रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बालजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी सरोज और दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं, मृतक नारायण चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने पीछे पत्नी प्रेमवती और तीन बच्चों को बिलखता छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed