{"_id":"e44faca6bbfd5819007d8854183d31cd","slug":"try-cutting-bank-atm-a-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का एटीएम काटने का प्रयास, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक का एटीएम काटने का प्रयास, एक पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम काटने का प्रयास कर रहे बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान उसके पास से पुलिस ने एक मार्शल जीप, एक तमंचा और कारतूस के साथ ही एटीएम काटने वाला गैस कटर, एक बड़ा और एक छोटा गैस सिलेंडर भी बरामद किया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि गुरुवार की देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक बगैर नंबर वाली मार्शल जीप रात के अंधेरे में बैंक के एटीएम के आसपास चक्कर लगा रही है। इस पर आदर्श कालोनी चौकी इंचार्र्ज जयपाल सिंह चौहान, एसआई वीरेंद्र रमोला, एसआई अजीत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मार्शल जीप की तलाश करने लगे। इसी बीच काशीपुर रोड पर पंजाब सिंध एंड बैंक के एटीएम के पास मार्शल जीप दिखाई दी, जिसमें सवार एक युवक एटीएम के बाहर एक सिलेंडर उतार रहा था। इससे पहले कि वह एटीएम काटने का प्रयास करता पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, मौके पर से एटीएम काटने के लिए आक्सीजन का एक बड़ा सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर, गैस रेगुलेटर, गैस कटर, लोहे का संबल, गैस पाइप बरामद किए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विरेंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के जिला बरेली, थाना भमौरा, ग्राम सिरोटी बताया। बताया कि वह बीते कई दिनों से किसी एटीएम को काटकर लाखों रुपए चोरी करने की फिराक में था। इसके लिए वह रुद्रपुर के साथ ही विकास भवन स्थित एटीएम के अलावा सिडकुल, किच्छा, विकास भवन, दिनेशपुर व गदरपुर क्षेत्रों में दिन में रैकी करके आया था। रात में उसने कई एटीएम काटने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की आवाजाही के चलते वह घटना को अंजाम नही दे सका। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379, 511, 401 आईपीसी के साथ ही 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।