{"_id":"5b352a794f1c1b694d8b8e99","slug":"true-encounter-of-murder-came-from-the-police-s-intelligently","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सूझबूझ से आया हत्या का सच सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की सूझबूझ से आया हत्या का सच सामने
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर।
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी हुसैन में नहर पटरी के पास बुधवार रात बाइक से जा किशोर की हत्या और उसके भाई के घायल होने के मामले में पुलिस की दिन भर की तफ्तीश से कहानी ही बदल गई। घायल युवक तो इसे रंजिश रखने वालों की करतूत बता उनके नाम का खुलासा तक कर रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली सरकारी रायफल से चलने की बात सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो वन कर्मियों की करतूत सामने आ गई।
किशोर की हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, काशीपुर कोतवाल चंचल शर्मा, कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में कुंडा, जसपुर व काशीपुर पुलिस ने रातभर शिवराजपुर पट्टी के जंगलों में कांबिग की। बृहस्पतिवार को भजन सिंह का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने घायल बलविंदर से पूछताछ की तो उसने तीन लोगों पर रंजिशन उसके भाई की हत्या करने व उसे घायल करने का आरोप लगाया। हल्द्वानी अस्पताल में भी पुलिस को उसने यही बयान दिया और उन तीन लोगों के नाम भी खोले। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भजन की मौत सरकारी रायफल के फायर से होने की बात सामने आने पर पुलिस का माथा ठनका।
पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि बुधवार की शाम शिवराजपुरपट्टी वन चौकी क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ही पेड़ काटे गए थे। इसके चलते बीट वाचर गश्त पर थे। इसी दौरान बलवंत व उसका चचेरा भाई बाइक पर शराब की ट़्यूब लादकर ले जा रहे थे। टार्च दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। जिस पर बीट वाचर ने सरकारी रायफल से फायर खोल दिया। यह मामला उजागर होने पर पुलिस ने घायल से पूछताछ की तो उसने भी हमलावरों के वर्दी में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों पर मुकदमा, रायफल जब्त
देर रात घायल बलविंदर के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बीट वाचर की सरकारी रायफल की कब्जे में ले ली है।
घटनास्थल से मिली शराब से भरी ट्यूब
काशीपुर। मृतक भजन सिंह का शव खोजने के दौरान पुलिस को घटनास्थल से अवैध शराब से भरी ट्यूब भी मिली है। पूछताछ में पता चला कि अवैध शराब लेकर दोनों भाई ग्राम कलियावाला (जसपुर) जा रहे थे। पुलिस ने मौके से बरामद शराब अपने कब्जे में ले लिया है।
... तो क्या बीट वाचरों ने हटाया था भजन का शव
काशीपुर। घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि वर्दीधारी लोगों ने भजन की हत्या कर दी और उसके भाई बलविंदर को घायल कर दिया। सूचना पर रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां शव नहीं पाया गया। रात भर कांबिग करने के बावजूद अंधेरे के कारण पुलिस उसका शव नहीं खोज सकी। बृहस्पतिवार की सुबह पौ फटने पर पुलिस ने मृतक भजन का शव घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। कयास लगाया जा रहा है कि फायरिंग में भजन की मौत से बीट वाचर घबरा गए और उन्होंने ही मृतक का शव वहां से हटाकर झाड़ियों में छिपा दिया।
दिन भर की तफ्तीश के बाद भजन सिंह की मौत के मामले में स्थिति स्पष्ट हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत 12 बोर की सरकारी रायफल से होने की पुष्टि हुई है। बीट वाचर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घटना में प्रयुक्त रायफल कब्जे में ले ली गई है।
घायल बलविंदर से बयान लेने के लिए पुलिस टीम सुशीला तिवारी हॉस्पीटल, हल्द्वानी भेजी गई थी। उसने भी बीट वाचर द्वारा फायर करने की बात स्वीकार की है।
डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर।