ट्रैक्टर चढ़ाकर महिला को मारने का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन हड़पने की नियत से एक व्यक्ति ने एक महिला की झोपड़ी तोड़ दी। जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन वह बाल बाल बच गई।
ग्राम धनौरी पट्टी प्रतापपुर निवासी पीड़िता शारदा देवी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। कहा कि गांव की एक व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ उसकी झोपड़ी में आया। इस दौरान वह झोपड़ी में सो रही थी। आते ही उक्त युवक ने उसके व परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने ट्रैक्टर से उसकी झोपड़ी तोड़कर उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। कहा कि उक्त व्यक्ति पहले भी उस पर जानलेवा हमला कर चुका है। आरोपी उसकी जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहा है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।