{"_id":"eb10b10bfb4173a2207f9644574e32b3","slug":"to-avenge-the-murder-of-the-brother-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मोहल्ला महेशपुरा निवासी सगीर अहमद उर्फ जगीरा (25 वर्ष) पुत्र कल्लू पल्लेदार की हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महेशपुरा मोहल्ला निवासी कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश नईम उर्फ बाबा से किसी जमाने में मृतक सगीर की अच्छी दोस्ती थी। उसका नईम के घर भी जाना-आना लगा रहता था।
विज्ञापन
इसी दौरान सगीर ने 23 जून 2008 को तत्कालीन सांसद केसी सिंह बाबा के सचिव रवि शंकर की छीना फार्म में हत्या कर दी। उस समय नईम ने सगीर को जेल से छुड़ाने और कोर्ट में पैरवी करने का वादा किया था।
विज्ञापन
मगर जब सगीर जेल चला गया तो नईम अपने वादे से मुकर गया और सगीर की कोई मदद नहीं की। इस वजह से जब वह जेल से छूट करके आया तो वह नईम से रंजिश रखने लगा और बदला लेने की ठान ली।
लिहाजा जिस मौके की वह लंबे अर्से से तलाश कर रहा था। वह मौका सगीर को पांच अप्रैल 2011 को मिल गया। उस दिन सगीर ने नईम उर्फ बाबा के भाई आरिश की नीरे वाली गली के पास हत्या कर दी।
भाई की हत्या होने के बाद से कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश नईम खुंदस में था। लेकिन सगीर के जेल में होने की वजह से वह कुछ कर नहीं पा रहा था।
बताया जाता है कि छह महीने पहले ही सगीर जेल से छूटकर आया था। जिस पर नईम की पहले से ही नजर थी और अब वह उसे मौत के घाट उतारने के मौके की तलाश में था।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि नईम उर्फ बाबा को रविवार को मौका मिल गया और उसने सगीर की हत्या कर दी।