{"_id":"5b4e39284f1c1b4b748b5803","slug":"thuggery-of-18-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईएएस बनकर युवती से दुराचार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईएएस बनकर युवती से दुराचार, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को फर्जी आईएएस अधिकारी ने झांसे में लेकर दुष्कर्म किया और नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़प लिए। राजस्थान निवासी इस फर्जी आईएएस अधिकारी के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवती करीब डेढ़ साल पहले राजस्थान के दौसा में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। यहां उसकी मुलाकात क्षेत्र निवासी मोहम्मद आरिफ से हुई, जिसने खुद को रेलवे का एजीएम बताया था। जब दोनों में नजदीकियों बढ़ीं तो आरोपी ने युवती को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि मोहम्मद आरिफ ने इसके एवज में युवती से 18 लाख रुपये मांगे। इस पर युवती ने रिश्तेदारों और परिजनों से रकम का इंतजाम कर आरिफ को दे दिए। कुछ समय बाद युवती पंतनगर लौट आई। यहां से भी वह आरिफ के संपर्क में रही। युवती का आरोप है कि जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरिफ पर नौकरी के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन
इसके बाद आरिफ रुद्रपुर पहुंच गया। उसने युवती को शादी का झांसा दिया और एक दिन वह उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरिफ राजस्थान लौट गया। इसके बाद उसने युवती से संपर्क तोड़ दिया।
खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर युवती ने पंतनगर थाने में आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।