फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   thuggery of 17 lakh

विदेश भेजने के नाम पर रुद्रपुर के युवक से 17 लाख ठगे

Thu, 19 Jul 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
thuggery of 17 lakh
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले हल्द्वानी के एक प्रॉपर्टी डीलर को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गये कबूतरबाज के खिलाफ हल्द्वानी, मेरठ, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में भी धोखाधड़ी और गुंडा एक्ट के 11 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


रुद्रपुर के मलिक कॉलोनी निवासी ललित खत्री ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि हल्द्वानी धान मिल स्थित अलकनंदा कॉलोनी निवासी जितेंद्र गुप्ता उर्फ विक्की प्रापर्टी डीलर है। कुछ समय पूर्व विक्की से परिचय होने के बाद विक्की अपने प्रापर्टी के काम की सेल-परचेज बुक छपवाने ललित की प्रेस में आने लगा।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ललित को अपने कारोबार में कुछ घाटा हुआ तो उसकी पत्नी ने विक्की की पत्नी से इस बात का जिक्र किया कि विक्की विदेश जाकर कारोबार करना चाहता है। इस पर विक्की ने उसे अपने झांसे में लेकर विदेश भेजने की बात कही। इसके एवज में विक्की ने उनसे 17 लाख 80 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, विदेश नहीं भेजा। ललित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विक्की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उसे हल्द्वानी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि विक्की के खिलाफ गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मेरठ और हल्द्वानी में भी धोखाधड़ी के 11 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें दो मामलों में गुंडा एक्ट भी लगाई गई है। कबूतरबाजी में शामिल उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed