फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three people including father-daughter killed in kashipur

मिट्टी में दफन हो गई तीन जिंदगियां

Sat, 23 Dec 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 23 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Three people including father-daughter killed in kashipur
रेत हटाकर मृतकों के शव निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

कोसी नदी में पिता-पुत्री समेत तीन मजदूर अवैध खनन की भेंट चढ़ गए। रेत का खदान करते समय 15 फुट ऊंची ढांग गिरने से पांच मजदूर रेत में दब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में खेत स्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और 3/57 खनन अधिनियम के तहत कुंडेश्वरी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा कुंडेश्वरी चौकी इलाके के ग्राम नूरपुर स्थित कोसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। सुल्तानपुर पट्टी निवासी शोभाराम सैनी पुत्र जानकी के खेत खाता संख्या 128 रकबा 0.076 हेक्टेअर में 19 मजदूर अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भर रहे थे। इस भूमि पर खनन के लिए पट्टे का आवंटन नहीं हुआ है। करीब 15 फुट गहराई तक रेत निकाल लेने से ऊपरी ढांग की परत चटक गई, लेकिन कोहरे और धुंध के चलते किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया। अचानक ढांग ढहने से पिता-पुत्री समेत पांच मजदूर रेत में दब गए, जिससे वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मजदूरों ने उनमें से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि दो रेत में ही दबे रह गए। 
विज्ञापन


सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मजदूरों की मदद से रेत हटानी शुरू की। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद ग्राम मझौला थाना बहजोई चंदौसी (यूपी) निवासी फरमान (25) पुत्र बाबू को निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब आधे घंटे बाद जिला रामपुर के ग्राम काशीपुर आगा निवासी रियासत (60) का शव भी बरामद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घायल शरीफ जहां (15) पुत्री रियासत, फिरानपुर रामपुर निवासी रफ्फन (45) पुत्र अली अहमद और चखिया रामपुर निवासी नूर अहमद (25) पुत्र मोहम्मद अली को घायलावस्था में बाजपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शरीफ जहां ने भी दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद, एसडीएम बाजपुर पूरन सिंह राणा, सीओ बाजपुर एमसी बिंजौला, कोतवाल बाजपुर बीडी उनियाल, आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। इस मामले में बाजपुर के खनन मुहर्रिर जयप्रकाश की ओर से खेत स्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व 3/57 खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।


सीमा को लेकर उलझी रही पुलिस
कोसी क्षेत्र में घटनास्थल को लेकर कुंडेश्वरी और सुल्तानपुरपट्टी चौकी पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। घटना का राजस्व क्षेत्र बाजपुर होने के कारण उसके कुंडेश्वरी क्षेत्र में होने को लेकर पुलिस संशय में थी। कोतवाल बीडी उनियाल का कहना था कि घटनास्थल बाजपुर कोतवाली क्षेत्र की सीमा से 58 मीटर दूर है, जो काशीपुर में पड़ता है। उन्होंने मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ. जगदीश चंद को भी हालात से अवगत कराया। एएसपी के निर्देश पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।


पत्नी और बेटियों के साथ नदी में मजदूरी करता था रियासत
काशीपुर। रामपुर निवासी रियासत पिछले कई साल से कोसी नदी में खनन कार्य में मजदूरी कर रहा था। अच्छी कमाई की लालसा में वह अपनी पत्नी हुस्न बानो और सात पुत्रियों के साथ कोसी क्षेत्र में ही अस्थायी झोपड़ी डालकर रह रहा था। उसके साथ उसका साला बरेली के ग्राम खेमपुर केमरी निवासी रफीक पुत्र इस्माईल भी काम करता था। रफीक ने बताया कि रियासत कोसी नदी में मजदूरी कर अपनी तीन पुत्रियों की शादी कर चुका था, अब चौथी बेटी बबली का भी रिश्ता तय हो चुका था। जल्द ही उसका निकाह भी होने वाला था। पत्नी और बेटियां रहमत जहां, जीनत भी नदी में मजदूरी करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed