फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Threatened pills in land dispute

भूमि विवाद में तड़तड़ाई गोलियां

Thu, 09 Nov 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता Updated Thu, 09 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Threatened pills in land dispute
pistol
मछलीझाला स्थित विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए रिश्तेदार ही आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया फायरिंग का मामला संज्ञान में हैं, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। संभ्रांत लोगों द्वारा मामले को पंचायत में निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाइवे पर मछलीझाला स्थित विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर आपस में रिश्तेदार दो पक्षों में बीती रात साढ़े आठ बजे विवाद हो गया और बंदूकें तन गईं। दोनों पक्षों की ओर से चार राउंड फायर किए गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दुकानदार दुकाने बंद कर घरों को खिसक लिए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। सूूत्रों का कहना है कि जमीन का विवाद लगभग 16-17 वर्ष पुराना है जोकि, न्यायालय में विचाराधीन है। नया विवाद एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर टिनशेड डालने से हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया फायरिंग होने की घटना पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन पुलिस को किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं सौपी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने व तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर, गणमान्य लोग पंचायत कर मामले को निपटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed