फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thirty-four thousand mobile robbery with truck driver

तमंचे के बल पर ट्रक चालक से 38 हजार और मोबाइल लूटा

Thu, 16 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन

हथियारों के बल पर ट्रक चालक से 38 हजार रुपए की नकदी लूट कर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सहित दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। तलाशी लेने पर बदमाशों 14 हजार 500 रुपए की नकदी, दो चाकू बरामद हुए। बिना नंबर की मिली बाइक भी चोरी के होने की आशंका जताई जा रही है।       

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम जगन्नाथपुर छोई मार्ग पर दस टायरा ट्रक संख्या यूपी 92/4771 को लेकर चालक सलीम निवासी यूपी के देवनिया (बरेली) उप खनिज भरने के लिए एक स्टोन क्रेशर पर जा रहा था। तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और सलीम की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने 38 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल छीन ली। इसके बाद बदमाश उसे धमकी देकर फरार हो गए। चालक ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज वीडी जोशी, दोराहा चौकी इंचार्ज नंदन सिंह रावत ने पुलिस टीम के साथ यूपी क्षेत्र की सीमा गांव महेशपुरा क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। पीछा करने पर बदमाश बाइक छोड़कर खेत में भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर पांच गदरपुर, दूसरे ने राजीव पुत्र महेशपाल निवासी यूपी के गांव सिंघरौली बदायूं बताया। उनके पास से 14 हजार 500 रुपए की नकदी और दो चाकू बरामद हुए। जबकि शेष नगदी और मोबाइल फरार बदमाश के पास बताया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed