फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   thieves stolen rupees and ornaments

सोया था परिवार, चोरों ने नकदी-जेवर किए पार

Wed, 31 Jan 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।  Updated Wed, 31 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
thieves stolen rupees and ornaments
रुद्रपुर की तराई विहार कालोनी में हुई चोरी की जानकारी देती गृहस्वामिनी। - फोटो : Amar Ujala

घर वालोें की गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरों ने रंपुरा चौकी क्षेत्र के एक घर से हजारों की नकदी और जेवर पार कर लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

रंपुरा चौकी क्षेत्र के तराई विहार में रहने वाला मो. अलीम पुत्र अब्दुल सलीम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार रात अलीम पत्नी नाजमा और चार बच्चों के साथ सोया था। देर रात एक निर्माणाधीन मकान की छत से अलीम के घर में घुसे चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन हजार की नकदी और करीब 20 हजार रुपये के चांदी के पार कर लिए। मंगलवार सुबह जब अलीम का परिवार नींद से जागा तो उन्हें वारदात का पता चला। अलीम ने बताया कि रात गहरी नींद में सोने के कारण उन्हें चोरों के घर में घुसने का एहसास नहीं हुआ। अलीम की तहरीर पर घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर चोरी
जसपुर  में मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी गुल मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि मंगलवार सुबह उसकी पत्नी पड़ोस में गई थी। इस दौरान चोरों ने दरवाजे के ताला तोड़कर घर से दो सिलिंडर चुरा लिए। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैंककर्मी के आवास के ताले तोड़ सामान चुराया
काशीपुर में एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर पद पर तैनात नसीम अहमद पुत्र नसीर अहमद आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। गणतंत्र दिवस के अवकाश पर वह 26 जनवरी को सह परिवार अपने घर श्रीदेव सुमन नगर थाना कैंट देहरादून गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने फोन पर उनके आवास के ताले टूटे होने की सूचना दी, जिस पर वह काशीपुर पहुंचे। टांडा चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। नसीम ने बताया कि चोर एलईडी, दो सूटकेस, चार कंबल, एक सोने की चेन, दो अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक छोटा बैग सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। उनके पहनने के कपड़े घर से कुछ दूर स्थित पार्क में पड़े मिले। 


किराने की दुकान से नकदी और सामान पार
काशीपुर में मानपुर नई बस्ती निवासी मनोज सिंह रावत पुत्र वीर सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मानपुर तिराहे पर उसकी ज्योति प्रोविजनल स्टोर के नाम से किराने की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के दोनो ताले टूटे थे। दुकान की पिछली दीवार में कूमल भी लगा था। चोर दुकान से पांच हजार की नकदी सहित करीब 25 हजार का किराना का सामान समेट ले गए। दुकानदार मनोज ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।


चौकीदार ने ललकारा तो भागे चोर
काशीपुर में अज्ञात चोरों ने श्यामपुरम स्थित बाला जी बोरिंग ट्रेडर्स का शटर तोड़ने का प्रयास किया। चौकीदार के ललकारने पर चोर फरार हो गए। दुकान स्वामी युगल किशोर सिंघल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में करीब पंद्रह लाख का सामान था। सौभाग्य से शटर न उठा पाने के चलते वहां चोरी का प्रयास सफल नहीं हो सका। सिंघल ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।

]

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed