फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thief arrested with stolen from school computers

स्कूल से चोरी कंप्यूटर के साथ धरा चोर

Sun, 22 Feb 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 22 Feb 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested with stolen from school computers
पुलिस ने दो दिन पहले स्कूल से चोरी कंप्यूटर बरामद करते हुए चोर को धर दबोचा और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

  गौरतलब हो कि बीती शुक्रवार की रात गोविंदपुर गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कंप्यूटर कक्षा का ताला तोड़कर चोर ने एक कंप्यूटर मय टीएफटी, की-बोर्ड और माउश के साथ चुरा लिया था। स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने शनिवार को पुलिस को चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर सरकड़ा चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ ने चोरी का खुलासा करने के लिए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को चौकी इंचार्ज नाथ ने मुखबिर की सूचना पर नकटपुरा चौराहा से गोविंदपुर गांव निवासी अनिवेश पुत्र गनपत लाल को धर दबोचा और उसके पास से कंप्यूटर बरामद कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया युवक स्कूल से चुराए गए कंप्यूटर को कहीं बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने अनिवेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed