फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft

दो दुकानों में चोरों की सेंध, हजारों का माल उड़ाया

Wed, 17 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Theft

शिवनगर में चोरों ने दो दुकानों की छत की चादर काटकर हजारों रुपये का माल चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी हुए माल बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवनगर निवासी सुनती देवी पत्नी जगत सिंह की सिलाई की दुकान है। उसकी दुकान के पास ही छत्रपाल की न्यू बालाजी इलेक्ट्रिकल नाम से दुकान है, जहां पर मोटर रिपेयरिंग के साथ अन्य विद्युत कार्य किए जाते हैं। सोमवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने दोनों दुकानों के छत की सीमेंट से बनी चादर काटकर हजारों का माल पार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था और दुकान से हजारों का माल गायब था। इस पर उन्हाेंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सुनती देवी ने बताया कि चोराें ने उसकी दुकान से सिलाई मशीन, आठ हजार की नगदी और सिले हुए कपड़े चोरी किए हैं, जबकि छत्रपाल के मुताबिक चोरों ने उसकी दुकान से मोटर, कापर तार और हजारों की नगदी पार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed