{"_id":"ddfba640c319015b39751fb9fe424841","slug":"the-young-man-to-resist-alcohol-smoke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का विरोध करने पर युवक को धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब का विरोध करने पर युवक को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को शराब के विरुद्ध अभियान चलाना महंगा पड़ा। दर्जनभर युवकों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और फरार हो गए। पीड़ित लंबे समय से अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोले हुआ था। यही कारण है कि इस गोरखधंधे में लिप्त कई लोग उससे रंजिश करने लगे।
सोमवार को ग्राम दोहरी वकील निवासी बलविंदर सिंह अपने घर पर थे। पांच-छह बाइकों पर सवार युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए आए और घर में घुस गए। बलविंदर इससे पहले कुछ समझ पाता, युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसकी पत्नी सर्वजीत और माता प्रकाश कौर घर के बाहर थे। वह जब तक बचाव को पहुंचते हमलावर बलविंदर को अधमरा कर बाइकों पर बैठकर भाग गए। बलविंदर के खून निकलता देख परिजन घबरा गए। वाहन की कोई व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने एंबुलेंस 108 को फोन पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती बलविंदर ने बताया कि सभी हमलावर ग्राम कुंडेश्वरी के हैं। इनका काम कच्ची शराब बेचना और देहव्यापार कराना है।
उसने शराब के विरोध में अभियान चलाया हुआ था। वह स्वयं तो इसका विरोध करता ही था साथ में पुलिस और प्रशासन को भी सतर्क करता रहता था। यही कारण था कि बीते दिनों आबकारी विभाग और पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर कुंडेश्वरी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब जब्त कर हजारों लीटर लाहन नष्ट किया था। इसी के चलते यह लोग उससे रंजिश रखते हैं।