{"_id":"576bf2be4f1c1bd632b47e54","slug":"the-young-man-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से हुई अनबन से क्षुब्ध होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मध्यप्रदेश में सीबीआई के कार्यालय में स्टेनो बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूल रुप से ग्राम मच्छमार थाना रेहड़ जिला बिजनौर निवासी पिंकू कुमार (25) पुत्र राजपाल सिंह एक महीने से मौहल्ला गुजरातियान में किराए के मकान में रह रहा था। बृहस्पतिवार को एक गांव में रहने वाली कथित प्रेेमिका कमरे में आई तो दरवाजा बंद पड़ा था।
विज्ञापन
काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो युवती ने रोशनदान से कमरे में झांका तो उसके होश उड़ गए। पिंकू का शव कमरे की छत में लगे पंखे के कुंडे से लटक रहा था। उसने तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक, किराएदारों के साथ ही अपने परिजनों को भी दी। माता-पिता के आने पर कुछ समय बाद युवती उनके साथ चली गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे में लटके शव को नीचे उतारा। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक के पिता राजपाल ने बताया कि पिंकू की एक साल पहले सीबीआई में स्टेनो पद पर भोपाल मध्य प्रदेश में नियुक्ति हुई थी।
आठ दिन पहले उसने फोन पर बताया था कि वह इस समय चंडीगढ़ में है। उसके बाद वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। वह युवती को जानते हैं। 11 मार्च को वह उनकी बड़ी पुत्री की शादी में उनके घर आयी थी। बेटे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, उन्हें जानकारी नहीं है। मकान मालिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिंकू ने एक महीने पूर्व उनका मकान किराये पर लिया था।
इससे पूर्व भी इसी मकान में वह तीन साल तक किराए पर रहा था। नौकरी लगने के बाद वह मकान छोड़कर चला गया था। एक महीने पहले उसने मकान फिर किराये पर लिया। मौहल्ले वालों ने बताया कि उसकी प्रेमिका उसके कमरे पर रोज आती थी। पूर्व में वह उसके साथ कोचिंग करती थी।
रोज उनमें किसी बात को लेकर लड़ाई होती थी। बुधवार की शाम भी मोबाइल पर पिंकू प्रेमिका पर जोर से चिल्ला रहा था। खुद की बर्बादी का दोष प्रेमिका पर मढ़ रहा था। एसआई जीआर गोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।