{"_id":"57f147044f1c1bd31c5747d2","slug":"the-young-man-found-dead-on-a-barrage-of-badaun-nanksagr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के युवक की नानकसागर बैराज पर मिली लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं के युवक की नानकसागर बैराज पर मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले बदायूं यूपी के युवक का संदिग्ध अवस्था में पेड़ के पास गले में रस्सी से बंधा शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरा। शव देखकर लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सीओ ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रविवार देर शाम करीब सात बजे नानकसागर के पार्क में अशोक के पेड़ के पास प्लास्टिक की रस्सी गले में पड़े युवक का शव देख आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने बैराज के चौकीदार हरी देव भट्ट को घटना से अवगत कराया। चौकीदार से सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के मोबाइल पर आई कॉल पर कॉल बैक करने से युवक की पहचान राहुल पुत्र संतोष के रुप में हुई।
विज्ञापन
युवक खटीमा वार्ड छह निवासी अपने बहनोई रोहित कुमार सिंह के पास बहन से मिलने आया था। रविवार सुबह दिल्ली जाने की बात कहकर बहनोई के घर से निकला था। घटना की सूचना मिलने पर सीओ खटीमा राजेश भट्ट भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को खुलासे के लिए निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन