फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The priest and the inspector Sewadaron beaten, organically

पुजारी और सेवादारों को थानेदार ने पीटा, बवाल

Fri, 03 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) Updated Fri, 03 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The priest and the inspector Sewadaron beaten, organically
शोभायात्रा के लिए अनुमति मांगने पर मंदिर के पुजारी और सेवादारों की  थानाध्यक्ष ने गाली-गलौच कर पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। वे थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करने लगे। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ कड़ा रोष जताया। सीओ उत्तम सिंह नेगी ने पीड़ित पुजारी और सेवादारों से पूछताछ कर खेद जताया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने गलती स्वीकारी। जिस पर तीन घंटे बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

 
 शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे श्री बालाजी मंदिर के पुजारी राधाबल्लभ पंतोला सेवादार रमेश गंगवार, निखिल मित्तल, विशाल कुमार, दीपक गुप्ता, सोनू पंतोला के साथ शनिवार को नगर में निकलने वाली श्री बालाजी की शोभा यात्रा का अनुमति पत्र लेने पहुंचे। थानाध्यक्ष के आवास से बाहर नहीं आने पर उन्होंने एएसपी टीडी वैला को फोन पर बताया कि 11 मार्च को एसडीएम ने पुलिस से अनुमति पत्र पर आख्या मांगी। तब से थानाध्यक्ष आख्या लगाने के लिए चक्कर कटवा रहे हैं। इस पर एएसपी ने थानाध्यक्ष रजत सिंह कसाना से फोन पर बात की। इससे थानाध्यक्ष बौखला गए और आवास से बाहर आते ही मंदिर के पुरोहित व सेवादारों से गाली गलौज करने के साथ उन्हें मारने-पीटने लगे। थानाध्यक्ष ने उन्हें हवालात में डालने के लिए पुलिस कर्मी को आदेश भी दिए। पुजारी और सेवादारों से मारपीट की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते थाने पर सैकड़ों व्यापारी व नगरवासी आ धमके। उन्होंने थाने का घेराव कर पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक डा. प्रेम सिंह राणा भी मौके पर पंहुच गए।
विज्ञापन


 विधायक ने एसएसपी नीलेश आनंद भरणे को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने सीओ उत्तम सिंह नेगी, खटीमा कोतवाल अजय ध्यानी को मय फ ोर्स के थाने भेजा। सीओ ने पीड़ितों से पूछताछ के बाद घटना पर खेत जताया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने भी पुलिस अफसरों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गलती स्वीकार की। प्रदर्शनकारियों में देव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा, डा. देवेन्द्र सिंह, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह डिंपल, हैप्पी बाजवा, सतनाम सिंह सोनू, छगन लाल अग्रवाल, केडी गहतोड़ी, वरिष्ठ कांग्रेसी गुरजीत सिंह, भुवन राणा, राजपाल सिंह, अजय सिंह अज्जू, दिपेश तिवारी, भवानी जोशी, सत्यनारायण मित्तल, हरीश जोशी, शिवकुमार मित्तल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed