{"_id":"33f4d612572a272075b933ee9563c233","slug":"the-police-team-attacked-catch-history-sheeter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Wed, 20 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी सदस्य पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कस्बा इंचार्ज सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस दौरान आरोपी फरार हो गया, लेकिन साहस का परिचय देते हुए घायल पुलिस टीम ने आरोपी की पत्नी और उसके पिता को पकड़ लिया। कस्बा इंचार्ज सहित तीनों पुलिस कर्मियों का सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि 16 मई को पुरानी रंजिश के चलते गांव लखनपुर क्षेत्र के बीडीसी सदस्य शंकर सिंह, विहिप कार्यकर्ता प्रशांत चौधरी और प्रियांशु गुप्ता पर हिस्ट्रीशीटर रजब अली सहित उसके साथियों ने तलवार, तमंचे आदि से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में रजब अली, गगन और अजमेर सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गगन को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोपहर मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज कमल सिंह कोरंगा, महिला हेड कांस्टेबिल पुष्पा नेगी सिपाही सोमेश रावत, नरेंद्र गाड़ी से दबिश देने गांव धनसारा टाटा बाबा मंदिर के पास आवास पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही रजब अली और उसके परिजनों ने लाठी डंडो से हमला बोल दिया। मौका पाकर रजब अली फरार हो गए, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए पुलिस टीम ने घायल अवस्था में रजब अली की पत्नी परवीन जहां और उसके पिता अहमद नवी को हिरासत में ले लिया, जिससे हड़कंप मचा गया। सूचना पाकर सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि कस्बा इंचार्ज कोरंगा ने रजब को पकड़ लिया था लेकिन परिजनों ने हमला कर उसे छुड़ाकर भगा दिया।
विज्ञापन