फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The IPL matches are worth crores

आईपीएल मैच के नाम पर करोड़ों का सट्टा

Tue, 25 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The IPL matches are worth crores
पैसे - फोटो : अमर उजाला

तराई में आईपीएल मैचों के नाम पर करोड़ों रुपये के सट्टे का धंधा भी जोरों पर चल रहा है। ऐसा खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट भी कह रही है। सट्टे के कारोबारियों ने जिले के जसपुर से लेकर नेपाल सीमा खटीमा क्षेत्र तक अपना मजबूत नेटवर्क बिछा रखा है। इस धंधे में पुलिस की मिलीभगत का भी इनपुट है।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुकी दुबई में बैठकर तराई में इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ऊधमसिंह नगर डा. सदानंद दाते ने सट्टा कारोबारियों को पकड़ने के लिए जिले के सभी थाना और चौकियों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को कुछ ठिकानों की पुख्ता जानकारी भी मिल गई है।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में ही चार बड़ी पॉश कालोनियों में रात के अंधेरे में करोड़ों रुपये के सट्टे का लेनदेन हो रहा है। मुख्य बाजारों  में भी धंधा तेजी से फलफूल  रहा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार बड़े व्यापारी और उद्योग जगत से जुड़े लोग इस धंधे में कूद पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सट्टे का कारोबार जसपुर से काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा तक बेखौफ चल  रहा है। आईपीएल के कारण सट्टे का कारोबार इन दिनों सैकड़ों करोड़ में पहुंचने का अनुमान है। बेमानी के इस धंधे में सटोरिए ईमानदारी के साथ मोटी रकम अपने एजेंटों के जरिये दांव लगाने वालों  तक पहुंचाते हैं और उनसे वसूली भी करते हैं।

पिछले आईपीएल में साढ़े चार करोड़ रुपये गंवाए थे सिडकुल के प्लांट हेड ने           
पंतनगर सिडकुल की सोना तरासने वाली राजेश एक्सपोर्ट के प्लांट हेड ने आईपीएल मैच में साढ़े चार करोड़ रुपये गंवाऐ थे, उसी रकम को पूरा करने के लिए उसने फैक्ट्री से 17 किलो सोने का गबन किया था। आरोपी राजेश सोनी अभी हल्द्वानी जेल में बंद है।            

      
आईपीएल मैच के नाम पर जिले में करोड़ों रुपये का सट्टा चल रहा है, इसकी जानकारी मिली है। रुद्रपुर शहर में भी कई जगहों पर सट्टे का धंधा चल रहा है। इसमें जिले के सभी थाना और चौकियों को निर्देशित किया गया है वह सटोरियों के ठिकानों पर छापेमार कर उन्हें गिरफ्तार करें। इस कारोबार में कुछ स्थानीय पुलिस कर्मियों की भी संलिप्तता होने की भी जानकारी मिल रही है, गोपनीय ढंग से इस मामले में पूरी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही कुछ मामलों का खुलासा हो जाएगा।            
डा. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed