फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Income Tax Department started investigating the exchange of one crore

आयकर विभाग ने शुरू की एक करोड़ के आदान-प्रदान की जांच

Fri, 16 Dec 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
The Income Tax Department started investigating the exchange of one crore
पैसे - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय रुद्रपुर शहर और आसपास की करीब दस बैंक शाखाओं ने कमीशन के फेर में नई करेंसी के साथ जो सौदेबाजी की है उसकी परतें अब खुलने वाली हैं। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार से बैंकों में एक करोड़ रुपए के आदान-प्रदान की जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स (जांच) कुमाऊं मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब आईबी की जांच के साथ-साथ आयकर विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पहले चरण में एक करोड़ के आदान-प्रदान की जांच जहां शुरू हो गई है वहीं दूसरे चरण में 50 लाख की जांच की तैयारियां भी होने लगी हैं। 

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लोगों की लंबी कतारों और रुद्रपुर में 12 दिसंबर को गदरपुर तहसील के दो युवकों के पास से दस लाख रुपए की नई करेंसी बरामद होने के बाद से खुफिया विभाग सतर्क है। आईबी की जांच टीम ने जब आरोपियों से गहन पूछताछ की। उसके बाद से खुफिया जांच टीम को बैंकों की भूमिका चौंकाने वाली नजर आई। यही कारण है कि इसमें केंद्रीय सतर्कता और राज्य सतर्कता एजेंसियों ने रुद्रपुर के उन बैंकों पर अपनी निगाह पैनी कर दी जिन पर खुफिया विभाग को पहले से ही गड़बड़ी की आशंका नजर आ रही थी। 
विज्ञापन


उधर असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स (जांच) कुमाऊं मंडल लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग अभी उन बैंकों से यह जानकारी जुटा रहा है कि सीधे तौर पर एक करोड़ रुपए का आदान-प्रदान कितने लोगों ने किया है। आयकर विभाग पहले चरण में रुद्रपुर के बैंकों से एक करोड़ के लेनदेन पर जांच कर रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में 50 लाख रुपये के लेनदेन की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे जहां बैंकों की स्थिति स्पष्ट होगी वहीं रकम लेने वाले व्यक्ति का भी चेहरा सामने आ जाएगा। इसमें पहली कार्रवाई सीधे तौर पर बैंकों पर ही होगी। उसके बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों ने किया सबसे बड़ा हेरफेर : जुनेजा
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि नई करेंसी में कमीशन का खेल खूब चला। इसी का परिणाम है कि आम जनता आज भी परेशान है। एक प्राइवेट बैंक में तो एक सप्ताह पहले वह व्यापार मंडी के पदाधिकारियों के साथ मौके पर गए और वहां उन्होंने कमीशन का खेल होते पकड़ा और हंगामा किया था, तब जाकर लोगों को कैश मिलना शुरू हुआ।

दोषी बैंक कर्मियों को जेल भेजें : बंसल
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने स्वीकारा है कि बैंकों ने धड़ल्ले से रुद्रपुर शहर में कमीशन का खेल खेला है और आम जनता को परेशान किया है। इसमें गहन जांच होनी चाहिए और दोषी बैंक  अधिकारियों को जेल भेजा जाना चाहिए।


छोटी करेंसी भी दबाई : अरोरा
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा का कहना है कि नई करेंसी की कमी के चलते अधिकांश व्यापारियों और अन्य लोगों ने छोटी करेंसी को दबा लिया। इससे व्यापार पर भी खासा प्रभाव पड़ा। छोटा व्यापारी तो परेशान आज भी है। अगर छोटा नोट बैंकों में जमा होने लगेगा तो परेशानी खत्म हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed