फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The executioner of the clinic has been hanged

क्लीनिक संचालक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Sun, 10 Dec 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 10 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The executioner of the clinic has been hanged
रुद्रपुर के आजादनगर में आत्म हत्या की घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
ट्रांजिट कैंप में क्लीनिक चलाने वाले कोलकाता निवासी एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके भाई ने प्रेमिका पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई। इस पर घटनास्थल पर जमकर हंगामा भी हुुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम सत्यापुर जिला वर्धमान कोलकाता का रहने वाला अभिजीत मंडल (35) पुत्र जोगेन मंडल ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में रहकर क्लीनिक चलाता था। उसका छोटा भाई विश्वजीत मंडल भी शिवनगर में अपना क्लीनिक चलाता है। छह साल से ट्रांजिट कैंप में रहने वाले अभिजीत ने चार माह पहले ही आजाद नगर में दिनेश चंद्र जोशी के मकान में किराये पर कमरा लिया था। वह पास ही के छोटेलाल गंगवार की दुकान किराये पर लेकर क्लीनिक चला रहा था। शनिवार की सुबह किसी ने अभिजीत मंडल को उसके क्लीनिक के अंदर फांसी पर लटका देख सूचना उसके भाई विश्वजीत को दी।
विज्ञापन


विश्वजीत ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। विश्वजीत का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अभिजीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला के भाई ने उसके साथ मारपीट भी की थी। जानकारी मिलने पर जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो अभिजीत ने इनकार कर दिया था। अभिजीत ने उससे जल्द ही आजाद नगर छोड़कर अपने बच्चों के पास कोलकाता जाने की बात भी कही थी। शनिवार को उसे कोलकाता के लिए रवाना होना था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रेम प्रसंग के चलते विश्वजीत ने महिला पर अभिजीत की हत्या करने की आशंका जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्वजीत की ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी एमपी सिंह से नोंकझोंक भी हुई। जब एमपी ने सख्त रवैया अपनाया तो विश्वजीत ने खेद जताया। मृतक की पत्नी और दो बच्चे कोलकाता में ही रहते हैं। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed