फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The doctor arrived at the hospital to become old robbed

अस्पताल में पहुंची वृद्धा को डाक्टर बन लूटा

Thu, 05 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The doctor arrived at the hospital to become old robbed

सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आई वृद्धा से एक व्यक्ति ने सरकारी डाक्टर बनकर नशे की गोलियां खिला दीं। फिर उसके सोने के  तीन कुंडल, चांदी का एक पेंडिल और एक हजार रुपए पार कर दिए। बाद में वृद्धा को बेहोशी की हालत में वार्ड में खाली पड़े बिस्तर पर लिटाकर फरार हो गया। वृद्धा ने अपने पुत्रों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन


ग्राम ध्याननगर निवासी मानवती पत्नी गोकुल सिंह के सीने में दर्द था। दो फरवरी को वह चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय सिंह से इलाज कराने आई थी। वह उनके कक्ष के बाहर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और आने का कारण पूछा। उसने उसे एक्स-रे कराने की सलाह दी और कहा इसके बाद डाक्टर साहब को दिखाना। एक्स-रे वह नि:शुल्क कराएगा, जिस पर वृद्धा तैयार हो गई। कथित डाक्टर ने वृद्धा को चार-पांच छोटी-छोटी गोलियां खिलाकर कहा कि अब एक्स-रे होगा। कानों के कुंडल, पेंडिल उतारकर उसे दे दे। वृद्धा ने कानों के कुंडल, पेंडिल उतारकर उसे दे दिए। बैंच पर बैठे-बैठे कुछ समय बाद वह बेहोश हो गई। वह व्यक्ति उसे गोद में उठाकर वार्ड में ले गया और बेड पर लिटा दिया। आसपास के मरीजों से कहा कि वह उसकी मां है। डाक्टर को बुलाने जा रहा है। तीन घंटे तक बेहोश पड़े रहने और उसके पास कोई नहीं होने पर स्टाफ नर्स के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने डाक्टर को सूचना दी।
विज्ञापन


डाक्टर ने पुलिस को फोन किया। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। देर शाम वृद्धा के पुत्र खुशीराम, जयपाल, राजपाल भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। तीन दिन सरकारी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसके स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। एसएसआई एससी जोशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed