{"_id":"57fbe2744f1c1b856828e59e","slug":"the-death-of-the-innocent-buried-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली से दबकर मासूम की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली से दबकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के पुत्र आदि देव की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घर पर कोहराम मचा है। दुर्घटना के समय मृतक अपने दादा के साथ स्कूटी पर घर से थोड़ी दूर तक गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लवी सहगल का घर बरेली रोड पर सुनहरी मस्जिद के पास है। सोमवार सुबह मंडल अध्यक्ष लवी के पिता सोमराज किसी काम से स्कूटी से अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक धर्मकांटे पर जा रहे थे कि लवी का साढ़े तीन साल का बेटा आदि देव अपने दादा के साथ जाने की जिद करने लगा। धर्मकांटे के पास दादा ने अपने पौत्र को स्कूटी से उतार दिया।
विज्ञापन
इस बीच कांटे पर तुलाई करवाने के लिये दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां तेजी से एक-दूसरे से पहले कांटे पर चढ़ने की होड़ लेकर आई तो आदि दोनों ट्रॉलियों के बीच फंस कर एक ट्राली के पहिए से दब गया। इस कारण बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने अमरिया पीलीभीत निवासी ट्रैक्टर चालक सुरेश की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर विधायक राजेश शुक्ला, पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, संजीव कुमार सिंह, हरीश पनेरु, सुरेश पपनेजा, सुरेश अग्रवाल, बसपा नेता राजेश प्रताप सिंह तमाम लोग सहगल के आवास पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया।