फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The conductor and ride ticket dispute

टिकट को लेकर कंडक्टर और सवारी में विवाद

Sun, 25 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
 The conductor and ride ticket dispute
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बस में टिकट को लेकर परिचालक और सवारी के बीच विवाद हो गया। यह देख बस चालक ने बस को कोतवाली में ले जाकर खड़ा कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद बस में बैठी सवारियों को स्टेशन तक पहुंचाया। 

विज्ञापन


रविवार शाम बरेली डिपो की बस संख्या यूपी 25 0336 सवारी लेकर बरेली से रुद्रपुर आ रही थी। बस परिचालक राम उदास शर्मा के अनुसार गदरपुर से रोहित शर्मा नाम का व्यक्ति बस में सवार हुआ और उसने टिकट नहीं लिया। राम उदास ने जब रुद्रपुर के इंद्रा चौक पर रोहित से टिकट लेने को कहा तो उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन


उधर रोहित का कहना था कि उसने परिचालक से टिकट लिया था जिस पर दोनों में विवाद गहरा गया। मामला बढ़ता देख बस के चालक मान बहादुर ने बस को स्टेशन न ले जाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद यात्रियों को बस में बैठाकर स्टेशन तक छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed